फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: बलरामपुर अस्पताल की सीटी स्कैन मशीन दूसरे दिन भी गर्म होकर हुई बंद

विज्ञापन
बलरामपुर अस्पताल।
विज्ञापन
लखनऊ। बलरामपुर अस्पताल में शनिवार को सीटी स्कैन कक्ष में लगा एसी प्लांट ठीक नहीं हो सका। ऐसे में मशीन ओवरहीट कर बंद होती रही। इंजीनियरों की टीम प्लांट की मरम्मत में दोपहर तक जुटी रही। ऐसे में मरीजों को जांच के लिए इंतजार करना पड़ा। मशीन के ठंडा होने के बाद ही मरीजों की जांच हो सकी।
विज्ञापन

बलरामपुर अस्पताल की ओपीडी में रोजाना चार हजार से अधिक मरीज इलाज के लिए आते हैं। हर दिन ओपीडी, इमरजेंसी और भर्ती मरीजों को मिलाकर 40 से 50 मरीजों की सीटी स्कैन जांच की जाती है। शुक्रवार सुबह मशीन कक्ष में लगे एसी में खराबी आ गई थी। इससे मशीन गर्म होकर बंद हो जा रही थी। शनिवार को भी यही स्थिति रही। इससे दोपहर एक बजे तक महज 20 मरीजों की जांच हो पाई थी। सीएमएस डॉ. हिमांशु चतुर्वेदी ने बताया कि एसी प्लांट ठीक कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें