लखनऊ। आयुष्मान योजना के बेहतर संचालन में बलरामपुर अस्पताल ने प्रदेश के प्रमुख जिला अस्पतालों में जगह बनाई है। अस्पताल को योजना में प्री-ऑथराइजेशन (प्री-ऑथ) और क्लेम इंसेंटिव के बेहतर इस्तेमाल के लिए सम्मानित किया गया।
आयुष्मान भारत योजना के आठ वर्ष और आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के पांच वर्ष पूरे होने पर इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयुष्मान संवाद हुआ। इसमें प्रमुख सचिव चिकित्सा, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण हेकाली झिमोमी, सचिव ऋतु माहेश्वरी और साचिस की सीईओ अर्चना वर्मा समेत स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।
अस्पताल की ओर से निदेशक एवं प्रमुख अधीक्षक डॉ. बीकेएस चौहान और मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. हिमांशु चतुर्वेदी ने सम्मान ग्रहण किया। डॉ. बीकेएस चौहान ने कहा कि पात्र मरीजों को बेहतर और आसानी से स्वास्थ्य सेवाएं देना अस्पताल की प्राथमिकता है।