फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: बलजीत कौर बनीं केंद्रीय स्त्री सत्संग सभा की अध्यक्ष

विज्ञापन
बलजीत कौर बनीं केंद्रीय स्त्री सत्संग सभा की अध्यक्ष
विज्ञापन
लखनऊ। गुरुद्वारा आलमबाग की ओर से शनिवार को केंद्रीय स्त्री सत्संग सभा का गठन किया गया। सभा का उद्देश्य प्रबंधन समितियों में महिलाओं के लिए बराबर की भागीदारी सुनिश्चित करना और सामाजिक व धार्मिक गतिविधियों को बढ़ावा देना है। बलजीत कौर को अध्यक्ष, प्रीत कौर छाबड़ा को वरिष्ठ उपाध्यक्ष और जसबीर कौर को महासचिव नियुक्त किया गया है। मीडिया प्रभारी हरजीत सिंह ने बताया कि जगजीत कौर, सुरजीत कौर, हरजीत कौर और रीतू कौर को उपाध्यक्ष बनाया गया है। रणदीप कौर, रवनीत कौर और तरंग कौर सह सचिव की भूमिका निभाएंगी। श्रमजीवी कौर कैशियर और रविंदर कौर गांधी कार्यालय सचिव होंगी। अध्यक्ष निर्मल सिंह, त्रिलोक सिंह, रतपाल सिंह, राजेंद्र सिंह राजू, हरजीत सिंह समेत अन्य कई सदस्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन

मीडिया प्रभारी हरजीत सिंह ने बताया कि सभा की ओर से साहिब श्री गुरु अर्जुन देव साहिब की शहादत पर छह मई से चालीस दिन तक सुखमनी साहिब के पाठ होंगे। महासचिव रतपाल सिंह गोल्डी ने कहा कि सलाहकार मंडल में मंजीत तलवार, जतिंदर कौर वालिया, रेशू भाटिया, गगनदीप कौर आनंद, कनिका कौर बजाज और मोनल कौर सेठी को शामिल किया गया है। रविंदर कौर (पप्पी) को अध्यक्ष और मोनल कौर सेठी को उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें