आईटीआई में खाली सीटों पर 17 तक होंगे प्रवेश
लखनऊ। राजकीय और निजी आईटीआई में संचालित व्यवसायिक पाठ्यकमों में खाली सीटों पर अब 17 अक्तूबर तक प्रवेश होंगे। राज्य व्यावसायिक प्रशिक्षण परिषद ने इस संबंध में आदेश जारी किया। प्रशिक्षण महानिदेशालय के मानक के अनुसार, प्रवेश सत्र अगस्त-2025 के लिए प्रदेश के सभी आईटीआई संस्थानों में वॉक इन सिद्धांत के अनुसार प्रवेश होंगे।