प्रदेश सरकार ने ईदुज्जुहा (बकरीद) के अवसर पर 13 सितंबर को सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है। पहले यह अवकाश 12 सितंबर को घोषित किया गया था।
सामान्य प्रशासन विभाग के सचिव मणि प्रसाद मिश्र ने बताया है कि घोषित सार्वजनिक अवकाशों में बकरीद की छुट्टी 12 सितंबर को घोषित की गई थी, लेकिन मुस्लिम धर्मगुरुओं ने स्थानीय चंद्र दर्शन के अनुसार बकरीद 13 सितंबर को मनाने का निर्णय किया है।
इसीलिए उसी दिन अवकाश घोषित किया गया है।