फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: कर्ज से परेशान बेकरी मालिक ने दी जान

Tue, 24 Sep 2024 06:22 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। बैंक के कर्ज से परेशान बेकरी मालिक इंदिरानगर सेक्टर-18 निवासी दीपक सांवलनी (54) ने सोमवार दोपहर चूहा मार दवा खा ली। नौकर ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया, वहां उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर विकास राय के मुताबिक दीपक ने बैंक से कर्ज किया था। इसमें कुछ रकम बड़ी बेटी की शादी में खर्च की थी। कर्ज के चलते उन्होंने भूतनाथ स्थित बेकरी किराये पर देकर कलेवा चौराहे के पास छोटी दुकान खोल ली थी। सोमवार दोपहर नौकर से ही चूहा मारने की दवा मंगाई थी। मालिक को दवा खाता देखकर नौकर ने घटना की जानकारी उनकी पत्नी चित्रा को दी और उन्हें लेकर अस्पताल पहुंचा। वहां उन्होंने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें