फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: बेकरी संचालक ने की आत्महत्या

Sun, 02 Aug 2026 02:24 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
दुर्गेश कुमार की फाइल फोटो।
विज्ञापन
गुडंबा। जानकीपुरम सेक्टर-सी में शनिवार दोपहर बेकरी संचालक दुर्गेश कुमार (30) ने कमरे में फंदा लगाकर जान दे दी। आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है।
विज्ञापन

चौकी प्रभारी सब्जी मंडी जितेंद्र कुमार सिंह के मुताबिक, दुर्गेश मूलरूप से बाराबंकी के बाकरपुर, घूंघटेर के निवासी थे। उनकी त्रिवेणी नगर में बेकरी की दुकान थी। करीब दो माह से उनका भांजा प्रियांशु भी उनके साथ रहता था। शनिवार सुबह प्रियांशु दुकान चला गया था, जबकि दुर्गेश कमरे पर रुक गए थे। दोपहर करीब एक बजे पड़ोसी हरिशरण ने दुर्गेश को फंदे से लटका देखा। दुर्गेश का विवाह दो वर्ष पहले हुआ था। थाना प्रभारी आलोक कुमार सिंह ने बताया कि दुर्गेश के मोबाइल को कब्जे में लेकर जांच की जा रही है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें