बैसाखी मनाई, विभूतियों को किया सम्मानित
लखनऊ। ऑल इंडिया सिख पंजाबी वेलफेयर काउंसिल और गुरुद्वारा सदर की ओर से गोमतीनगर के एक हॉस्पिटल में बैसाखी का पर्व मनाया गया और विभूतियों का सम्मान भी किया गया। सम्मान पाने वालों में शिक्षा, स्वास्थ्य, समाजसेवा, प्रशासन समेत अन्य क्षेत्रों के लोग शामिल रहे। ऑल इंडिया सिख पंजाबी वेलफेयर काउंसिल के राष्ट्रीय अध्यक्ष सरदार हरपाल सिंह जग्गी ने बताया कि चारू गाबा, प्रीति सिंह, धर्मवीर बग्गा, बलबीर सिंह, अनिल वर्मा, जसपाल सिंह पाली (लखीमपुर), गुरप्रीत सिंह बिन्नर, डॉ. मेजर मनमीत कौर सोढ़ी, नरेंद्र सिंह मोंगा, हरमिंदर सिंह मिंदी, बबलू माजी (पीलीभीत), रणजीत सिंह, सुखचैन सिंह (कविशर), कुलवंत सिंह (लखीमपुर), सुखवंत सिंह भटेशा, गुरमीत सिंह भुल्लर और दिव्यांग इन्फ्लुएंसर जगजीत सिंह को समाज के लिए उनके योगदान के लिए सम्मानित किया गया। इस अवसर पर सांसद बृजलाल, मुख्यमंत्री के सलाहकार अवनीश अवस्थी, एमएलसी मुकेश शर्मा, पूर्व कैबिनेट मंत्री सरजीत सिंह डंग, कैंट बोर्ड सदस्य प्रमोद शर्मा, पूर्व मेयर संयुक्ता भाटिया, सरदार हरपाल सिंह राणा, परमजीत सिंह, प्रशांत भाटिया, डिप्टी मेयर चरणजीत कौर आदि मौजूद रहे। (माई सिटी रिपोर्टर)