रायबरेली। अपराधियों को पकड़ने के बाद पुलिस ने उन्हें जेल भेज देती है। बाद में कोर्ट से जमानत हाेने पर वे फिर से अपराध की दुनिया में सक्रिया हो जाते हैं। इस पूरी कड़ी में जमानतदार ही अपराधियों को सलाखों से बाहर निकलने में बड़ी मदद करते हैं। पुलिस अब अपराधियों के साथ उनके जमानतदारों पर भी शिकंजा कसने की तैयारी में है।
यही वजह है कि जिले के एसपी डॉ. यशवीर सिंह ने सभी थानेदारों को क्षेत्र के अपराधियों के जमानतदारों का सत्यापन करने और जरूरत पड़ने पर उनके खिलाफ विधि सम्मत कार्रवाई कर जेल भेजने के निर्देश दिए हैं।
एसपी डॉ. यशवीर सिंह ने बताया कि जिले के शातिर अपराधियों के जमानतदारों का सत्यापन के निर्देश थाना प्रभारियों को दिए गए हैं। फर्जी जमानतदार होने या अन्य किसी गड़बड़ी मिलने पर उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जाएगी। अपराधियों को संरक्षण देने वाले जमानतदारों को कतई बख्शा नहीं जाएगा।