फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: मकान बेचने के नाम पर एनआरआई के हड़पे 48 लाख

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। मूलरूप से विनम्रखंड के रहने वाले एनआरआई अजय कुमार मिश्रा ने चार लोगों पर 48 लाख रुपये की धोखाधड़ी का आरोप लगाया। उन्होंने गोमतीनगर थाने में एफआईआर दर्ज कराई है। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने बुधवार को राजीव, निकिता, सुनील और सुधीर पर रिपोर्ट दर्ज की।
विज्ञापन

अजय ने बताया कि वर्ष 2025 में राजीव सिंह और निकिता से उनकी मुलाकात हुई। दोनों ने उन्हें गोमतीनगर के विनयखंड स्थित अपना मकान बेचने के लिए दिखाया। मकान का सौदा 8.25 करोड़ रुपये में तय हुआ था। अजय ने 30 मार्च 2025 से 16 अप्रैल 2025 तक आरोपी दंपती के खाते में 48 लाख रुपये ट्रांसफर किए।
अजय ने ऋण के लिए आवेदन किया, पर अधिकारियों ने मकान की कीमत पांच करोड़ रुपये बताई। इस कारण आवेदन खारिज हो गया। सौदा रद्द करने और रकम लौटाने को कहने पर आरोपियों ने ऋण पास कराने की हामी भरी। आरोप है कि आरोपियों ने अजय से अनुबंध पत्र पर हस्ताक्षर करा लिए पर ऋण पास नहीं हुआ। जांच में 30 अप्रैल को आरोपियों ने अजय के फर्जी हस्ताक्षर से अनुबंध पत्र तैयार कराया। आरोपियों ने अजय की रकम हड़प ली और विरोध करने पर फर्जी रिपोर्ट दर्ज कराई। अजय ने कोर्ट की शरण ली। इंस्पेक्टर ब्रजेश चंद्र त्रिपाठी ने बताया कि मामले की तफ्तीश जारी है और साक्ष्य संकलन के बाद कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें