तस्करी के जरिये नेपाल से तीन किलो चरस मंगवाने के आरोपी की जमानत अर्जी खारिज
लखनऊ। तस्करी के जरिये नेपाल से तीन किलो चरस मंगवाने के आरोपी बरनाम सिंह की जमानत अर्जी को एनडीपीएस के विशेष न्यायाधीश ने खारिज कर दिया। अभियोजन ने बताया कि नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो को को जानकारी मिली थी कि महेंद्र सिंह और नरेश शर्मा नेपाल से चरस लेकर बढ़नी सिद्धार्थनगर होते हुए आम्रपाली एक्सप्रेस से दिल्ली जा रहे थे। एनसीबी की टीम ने अमौसी स्टेशन पर दोनों आरोपियों को ट्रेन से उतार कर तलाशी ली उनके पास से टीम को एक बैग से छह पैकेट में रखी तीन किलो चरस मिली। पूछताछ में आरोपियों ने बताया था कि बरनाम आर्थिक लाभ के लिए प्रतिबंधित चरस का व्यापार करता है। बरामद चरस बरनाम सिंह को देनी थी।