फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich: तेंदुए से 10 मिनट तक लड़ता रहा युवक, मुश्किल से बची जान...दो जख्मी; ग्रामीणों में दहशत

Tue, 06 Jan 2026 06:25 PM IST
आकाश द्विवेदी अमर उजाला ब्यूरो, बहराइच

सार

बहराइच में तेंदुए के हमले बढ़ते जा रहे हैं। मंगलवार को अलग-अलग इलाकों में हुए हमलों में दो युवक घायल हो गए। एक युवक ने करीब 10 मिनट तक तेंदुए से संघर्ष कर जान बचाई। 
विज्ञापन
घायल युवक - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बहराइच में तेंदुए के हमले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। मंगलवार को अलग–अलग इलाकों में तेंदुए ने हमला कर दो युवकों को घायल कर दिया। एक युवक ने तेंदुए से 10 मिनट तक संघर्ष कर किसी तरह अपनी जान बचाई। दोनों युवकों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मोतीपुर के अड़गोड़वा सियापुरवा गांव निवासी वीरेंद्र पाल सिंह (30) मंगलवार दोपहर धौरहरा जाने के लिए घर से निकले थे। 

विज्ञापन


रास्ते में वह झाला मार्ग पर अपने गेहूं के खेत की निगरानी करते हुए जा रहे थे, तभी अचानक गन्ने के खेत से निकले तेंदुए ने उन पर हमला कर दिया। मेडिकल कॉलेज पहुंचे वीरेंद्र ने बताया गया कि करीब 10 मिनट तक तेंदुए के बीच उनका संघर्ष चलता रहा। वीरेंद्र की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर दौड़े, जिस पर तेंदुआ उन्हें छोड़कर फिर गन्ने के खेत में घुस गया।

ग्रामीणों ने घायल वीरेंद्र को तत्काल स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। मेडिकल कॉलेज के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. एमएमएम त्रिपाठी ने बताया कि वीरेंद्र वन्य जीव के हमले में घायल होकर आए हैं। उनके दाहिने हाथ में गंभीर जख्म है। एंटी-रेबीज इंजेक्शन लगाने के बाद इलाज किया जा रहा है।

मोटरसाइकिल सवार पर झपटा तेंदुआ

दूसरी घटना कतर्नियाघाट वन्यजीव प्रभाग के सुजौली रेंज अंतर्गत जंगल गुलरिहा ग्राम पंचायत के गांव नौकापुरवा की है। यहां रामध्यान (42) पुत्र त्रिभुवन, निवासी संपतपुरवा गांव से मोटरसाइकिल पर घर लौट रहे थे। रास्ते में खेत से अचानक निकले तेंदुए ने उन पर झपट्टा मारकर हमला कर दिया और घायल कर दिया। शोर सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और हांका लगाकर तेंदुए को भगाया, जिससे रामध्यान की जान बच सकी। घायल को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सुजौली में भर्ती कराया गया।

वन विभाग अलर्ट, गश्त बढ़ाई गई

घटनाओं के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है। सुजौली रेंज के रेंजर रोहित कुमार ने बताया कि तेंदुए की गतिविधियों को देखते हुए पेट्रोलिंग बढ़ा दी गई है और ग्रामीणों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें