फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहराइच: अज्ञात चार पहिया वाहन ने तीन बाइकों में मारी टक्कर, दो की मौत, छह घायल, वाहन हुआ फरार

Sat, 13 Apr 2024 05:09 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला संवाद, बहराइच

सार

Bahraich: बहराइच में एक अज्ञात वाहन ने दो बाइक सवारों को टक्कर मार दी है। इस घटना में दो लोगों की मौत हो गई और छह लोग घायल हो गए हैं। 
विज्ञापन
road accident. demo pic - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बहराइच के हरदी थाना क्षेत्र के रमपुरवा महसी राजमार्ग पर महाराजगंज के पास शुक्रवार की देर रात अज्ञात वाहन ने दो बाइकों में टक्कर मार दी। जिससे एक बाइक अनियंत्रित होकर सामने से आ रही अन्य तीसरी बाइक से भिड़ गई। जिससे बाइकों पर सवार दो लोगों की मौत हो गई। जबकि अन्य छह लोग घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस से सभी को जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां डाक्टरों ने दो को मृत घोषित कर दिया। वहीं घायलों का इलाज चल रहा है। बाइक चालक हेलमेट लगाए थे।

विज्ञापन


महली तहसील के हरदी थाना क्षेत्र के महाराजगंज के पास शुक्रवार की रात एक चार पहिया वाहन ने दो बाइकों में टक्कर मार दी। जिससे एक बाइक पर सवार जंगलपुरवा गांव निवासी किसान काशीराम के 21 वर्षीय पुत्र मनोज की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि गांव निवासी रिश्तेदार भाईयों अशोक(18), नीरज(17) वहीं दूसरी बाइक पर सवार अंकित (15), अंकुल(18) और एक अन्य सडक़ पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। जिनका जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है। घटना की सूचना पाकर पहुंचे मृतक के परिजनों ने बताया कि नीरज चार भाईयों से तीसरे नंबर का था।

 मौत से मां बीना देवी सहित अन्य परिजनों का रो रोकर काफी खराब हाल है। वहीं कार की टक्कर के बाद मनोज की बाइक सामने से आ रही अन्य तीसरी बाइक से टकरा गई। जिससे बाइक सवार सभी छीटनपुरवा गांव निवासी राहुल कश्यप(22), टेड़े(17), सुनील (20) घायल हो गए। अस्पताल में उपचार के दौरान राहुल की मौत हो गई। मृतक के परिजनों ने बताया कि राहुल प्लंबरिंग का काम करकर अपना भरण पोषण करता था। चार बहनों दो भाईयों में चौथे नंबर का था। मौत से पिता रमेश, मां फूलमाता सहित अन्य परिजनों का हाल बेहाल है। वहीं पुलिस टक्कर मारने वाले वाहन की तलाश कर रही है।
विज्ञापन


दस दिन पहले मुंबई से तिलकोत्सव में शामिल होने आया था गांव
मृतक मनोज के परिजनों ने बताया कि वह चार साल से मुंबई में रहकर मजदूरी करता था। दस दिन पहले ही गांव आया था। मोहल्ले में तिलकोत्सव कार्यक्रम में शामिल होने के लिए बौंडी थाना क्षेत्र के तिलक त्रिगड़ा गांव गया था लौटते समय हादसे का शिकार हो गया। मृतक राहुल गांव की शादी में शामिल होने खैरीघाट के विश्वापुर गया था। लौटते समय हादसे का शिकार हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें