फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: बाघ दिखने के बाद गांव में दहशत का माहौल, पूरी रात होती रही कॉबिंग, दागे जाते रहे गोले... वन विभाग अलर्ट

Sun, 04 Jan 2026 08:14 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, रुपईडीहा (बहराइच)

सार

बाघ आने की खबर से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। वन विभाग की टीम अलर्ट हो गई है और ग्रामीणों से अनावश्यक रूप से घरों से बाहर न निकलने की अपील की जा रही है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रुपईडीहा नगर पंचायत के बरथनवा गांव में शनिवार देर रात बाघ देखे जाने की सूचना मिलते ही अफरा-तफरी मच गई। वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और पूरे इलाके में पूरी रात सघन सर्च व कॉबिंग ऑपरेशन चलाया गया। ग्रामीणों की सुरक्षा को देखते हुए एहतियातन जगह-जगह गोले भी दागे जाते रहे।

विज्ञापन


वन विभाग की टीम में डिप्टी रेंजर विनय राना, वनकर्मी अमीन अहमद सहित अन्य कर्मचारी शामिल रहे। टीम ने गांव से सटे खेतों, झाड़ियों और आबादी वाले क्षेत्रों में गहन तलाशी ली। वन क्षेत्राधिकारी रुपईडीहा रेंज अतुल श्रीवास्तव ने बताया कि पूरी रात इलाके में सर्च ऑपरेशन चलाया गया है। फिलहाल किसी प्रकार के पगमार्क नहीं मिले हैं, लेकिन एहतियात के तौर पर रात्रि ड्यूटी लगा दी गई है। जरूरत पड़ने पर पटाखे जलाए जा रहे हैं।

वन विभाग ने ग्रामीणों से अपील की है कि वे रात के समय अनावश्यक रूप से घर से बाहर न निकलें, बच्चों पर विशेष ध्यान रखें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि या वन्यजीव दिखने की सूचना तुरंत वन विभाग या स्थानीय प्रशासन को दें।
विज्ञापन


चकिया रेंज में वन विभाग व एसएसबी का संयुक्त सर्च अभियान
मिहीपुरवा। बहराइच वन प्रभाग की चकिया रेंज में वन एवं वन्यजीवों की सुरक्षा को लेकर सतर्कता और बढ़ा दी गई है। पड़ोसी कतर्नियाघाट वन्यजीव प्रभाग में बाघ गतिविधियों और अवैध शिकार की आशंकाओं को देखते हुए वन विभाग ने सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) के साथ मिलकर संयुक्त सर्च और कॉबिंग अभियान तेज कर दिया है। वन क्षेत्राधिकारी वीके मिश्रा ने बताया कि चकिया रेंज संवेदनशील क्षेत्र में आता है, इसलिए यहां विशेष सतर्कता बरती जा रही है। एसएसबी के साथ बेहतर समन्वय बनाकर नियमित संयुक्त गश्त की जा रही है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें