फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: प्यार का चढ़ा ऐसा बुखार कि अपने ही घर में 23 लाख की चोरी कर भागी प्रेमिका, परिजन बोले- उसको खतरा है

Mon, 13 Apr 2026 07:57 PM IST
Ishwar Ashish Bhartiya अमर उजाला नेटवर्क, बहराइच

सार

बहराइच के एक गांव में एक लड़की ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर अपने ही घर में 23 लाख की चोरी को अंजाम दिया और प्रेमी संग फरार हो गई।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : Adobe
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बहराइच के फखरपुर के मलूकपुर गांव निवासी एक किशोरी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर अपने ही घर में चोरी की वारदात को अंजाम दिया। किशोरी घर में रखे 15 लाख रुपये नकद तथा अपनी मां के करीब आठ लाख के सोने-चांदी के जेवरात लेकर भाग गई। पीड़ित पिता की तहरीर पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की है।

विज्ञापन


गांव निवासी जयेंद्र प्रताप सिंह ने रविवार शाम पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनकी पुत्री अंशिका सिंह की भिखईपुरवा निवासी जिशान सिंह से लंबे समय से फोन पर बातचीत होती थी। उन्होंने आरोप लगाया कि जिशान ने अंशिका को बहला-फुसलाकर घर में चोरी करने के लिए तैयार कर लिया।

ये भी पढ़ें - नोएडा में आगजनी-तोड़फोड़: भड़काने वाले तत्वों को डीजीपी ने दी चेतावनी, मामले को सुलझाने के लिए समिति गठित
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - नोएडा में बवाल: सोशल मीडिया के जरिए फैलाई अफवाह, दो एक्स हैंडल पर एफआईआर; डीजीपी ने दिए ये निर्देश
विज्ञापन


शनिवार रात जब परिवार के सभी सदस्य गहरी नींद में थे, तभी अंशिका ने घर का पिछला दरवाजा खोलकर जिशान और उसके एक साथी को अंदर बुला लिया। तीनों ने मिलकर घर में रखे 15 लाख रुपये नकद तथा सोने के बाले, टॉप्स, झुमकी, चेन और चांदी की पाजेब सहित करीब आठ लाख रुपये के जेवरात चोरी कर लिए।

जयेंद्र प्रताप सिंह के अनुसार, घटना को अंजाम देने के बाद तीनों भाग गए। रविवार सुबह जब परिवार की नींद खुली तो बेटी घर में नहीं थी और तिजोरी खाली थी। पीड़ित ने यह भी आशंका जताई है कि नकदी और जेवरात हड़पने के लालच में जिशान उसकी पुत्री को नुकसान पहुंचा सकता है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर अंशिका सिंह, जिशान सिंह और एक अज्ञात के विरुद्ध मामला दर्ज कर लिया है। फखरपुर थाना प्रभारी संजीव चौहान ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीमों का गठन कर तलाश की जा रही है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें