फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich: राजस्व निरीक्षक के पुत्र ने लगाई फांसी, कमरे में फंदे लटकता मिला शव

Tue, 04 Mar 2025 03:33 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, बहराइच

सार

बहराइच की नानपारा तहसील में कार्यरत राजस्व निरीक्षक के पुत्र ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। उसका शव कमरे में फंदे से लटका मिला।
विज्ञापन
फंदे पर लटका मिला युवक का शव। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बहराइच की नानपारा तहसील में राजस्व निरीक्षक पद पर तैनात रामपाल चौधरी का पुत्र बहराइच स्थित किसान आश्रम में रह कर पढ़ाई करता था। उसने सोमवार रात को अपने कमरे में फांसी लगा लिया। इससे उसकी मौत हो गई। घटना के पहले उसने किसी से फोन पर बात की थी।

विज्ञापन


सुजौली थाना क्षेत्र के बर्दिया गांव निवासी अमन (25) पुत्र रामपाल चौधरी शहर के कोतवाली देहात क्षेत्र के किसान आश्रम में किराए पर कमरा लेकर पढ़ाई करता था। वह शिक्षक बनने के लिए कोचिंग भी करता था। सोमवार रात करीब 10 बजे अमन किसी से फोन पर बात कर रहा था। इसके बाद कमरे में गया और फंदे से लटक गया। अमन का फोन रिसीव न होने पर उसके साथी छात्र कमरे पर गए। सभी ने दरवाजा खोला तो वह फंदे से लटकता मिला। जिसके बाद साथियों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। इस पर परिवार को सूचना दी गई।

अमन कि पिता नानपारा तहसील में राजस्व निरीक्षक के पद पर तैनात है। अमन उनका इकलौता पुत्र था। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें