बहराइच के हरदी इलाके में तमंचे के साथ सोशल मीडिया पर फोटो डालना एक युवक को भारी पड़ गया। फोटो के वायरल होते ही पुलिस हरकत में आ गई और आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।
थानाध्यक्ष हरदी ने बताया कि ग्राम मेलापुरवा, बालासराय निवासी ने सोशल मीडिया पर सोमवार रात देसी तमंचे के साथ अपना फोटो अपलोड किया था। आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई थी।
उपनिरीक्षक इंद्रसेन सिंह ने मंगलवार को कांस्टेबल सुनील कुमार राजभर व धर्मेंद्र सिंह के साथ युवक के घर पर दबिश देकर उसे पकड़ लिया। युवक के कब्जे से देसी तमंचा और एक कारतूस बरामद किया गया है। पूछताछ के बाद उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।