फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होमगार्डों से चलवाई मेंढक चाल: ट्रैफिक में तैनात दीवान ने दी सजा, एसपी बोले- प्रशिक्षण के दौरान का है मामला

Fri, 29 Jul 2022 01:17 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव संवाद न्यूज़ एजेंसी, बहराइच

सार

सोशल मीडिया पर वायरल हो रही वीडियो पुलिस लाइन में स्थित ट्रैफिक कार्यालय की है। बताया जाता है कि यह वीडियो 18 से 20 जुलाई के बीच का है।  दावा किया जा रहा है कुछ जवान ड्यूटी पर देर से पहुंचे तो उन्हें ट्रैफिक में तैनात दीवान ने सजा के तौर पर मेंढकी चाल करने को कहा।
विज्ञापन
बहराइच के पुलिस लाइन स्थित ट्रैफिक कार्यालय में होमगार्डों को मेढक चाल का अभ्यास कराते ट्रैफिक पुलि - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोशल मीडिया पर नौ सेंकेड का होमगार्डों के मेंढकी चाल का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल हो रहे वीडियो में दावा किया जा रहा है कि यह जवान ड्यूटी में देर से पहुंचे थे। वहीं सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद कोई जवान कुछ बोलने को तैयार नहीं है। एसपी ने प्रशिक्षण के दौरान की वीडियो की होने की बात कही है।

विज्ञापन

 
सोशल मीडिया पर वायरल हो रही वीडियो पुलिस लाइन में स्थित ट्रैफिक कार्यालय की है। बताया जाता है कि यह वीडियो 18 से 20 जुलाई के बीच का है। दावा किया जा रहा है कुछ जवान ड्यूटी पर देर से पहुंचे तो उन्हें ट्रैफिक में तैनात दीवान ने सजा के तौर पर मेंढक चाल करने को कहा। होमगार्डों ने मेढकी चाल किया तो इसी दौरान किसी ने वीडियो बना लिया और गुरुवार को सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।

इस संबंध में होमगार्ड एसोसिएशन के जिम्मेदार पदाधिकारियों से बात किया गया तो उन्होने बताया कि लिखित शिकायत मिलने पर दीवान के खिलाफ मोर्चा खोला जाएगा। वहीं, एसपी केशव चौधरी ने बताया कि वायरल हो रहा वीडियो ट्रैफिक ड्यूटी में लगे होमगार्डों के साप्ताहिक प्रशिक्षण का है। इसमें उन्हें ट्रैफिक के नियम-कानून से अवगत कराया गया एवं फिजिकल एक्टिविस्ट कराई गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें