फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News : तेज रफ्तार एसयूवी ने मोपेड सवार दंपती को रौंदा, दोनों की मौत

Thu, 06 Jul 2023 10:47 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

रामगांव थाना क्षेत्र के किदवईपुरवा कुरवारी निवासी मजहर अली(58) अपनी पत्नी सलामुंनिशा(56) के साथ किसी कार्य से जा रहे थे। इसी दौरान बहराइच - नानपारा हाइवे पर बगियाघाट के पास उन्हें तेज रफ्तार एसयूवी ने टक्कर मार दी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रामगांव थाना क्षेत्र में बहराइच नानपारा हाइवे पर बृहस्पतिवार की शाम तेज रफ्तार एसयूवी ने मोपेड (बिना गियर की बाइक) सवार दंपती को रौंद दिया। गंभीर रूप से घायल दंपत्ति को इलाज के लिए मेडिकल कालेज पहुंचाया गया। जहां इलाज के दौरान दोनो की मौत हो गई। राहगीरों के मुताबिक मृतक के हेलमेट नहीं लगाया था। 

विज्ञापन


रामगांव थाना क्षेत्र के किदवईपुरवा कुरवारी निवासी मजहर अली(58) अपनी पत्नी सलामुंनिशा(56) के साथ किसी कार्य से जा रहे थे। इसी दौरान बहराइच - नानपारा हाइवे पर बगियाघाट के पास उन्हें तेज रफ्तार एसयूवी ने टक्कर मार दी। हादसे में दोनो गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची रामगांव पुलिस ने दोनो को इलाज के लिए मेडिकल कालेज में भर्ती करवाया।

जहां इलाज के दौरान रात लगभग 8 बजे दोनो की मौत हो हुई। मौत की सूचना से मृतकों के घर में कोहराम मच गया है। वहीं हादसा करने वाली एसयूवी पर पुलिस लिखा होने से, इसके पुलिस कर्मी के होने की अटकलें लगाई जा रही है। थाना प्रभारी अमितेंद्र सिंह ने बताया दोनो घायलों को मेडिकल कालेज में भर्ती करवाया गया था। जहां उनकी मौत हो गई। दुर्घटना ग्रस्त वाहनों को कब्जे में लिया गया है। एसयूवी चला रहा लोगों की पहचान करने की कोशिश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें