फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News : बीसी संचालक से तमंचे की नोक पर साढ़े तीन लाख की लूट, लोहे की राड से पीटा

Fri, 30 Aug 2024 12:10 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच

सार

लुटेरों से बचने के लिए बीसी संचालक ने अपना रुपयों से भरा बैग गन्ने के खेत में फेंक दिया।लुटेरों ने फिर कट्टे की बट से मारा पीटा और रुपयों से भरा बैग लेकर फरार हो गए।
विज्ञापन
घायल हुआ बीसी संचालक। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बहराइच के जरवलरोड पर कट्टे की नोक पर बीसी संचालक से लुटेरे साढे तीन लाख रूपये लूटकर फरार हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल बीसी संचालक को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया है।

विज्ञापन


बृहस्पतिवार की रात करीब 10 बजे पंजाब नेशनल बैंक जरवलरोड के बीसी संचालक रहमत अली अपनी दुकान बंद कर जो कि झुकिया में संचालित है से अपने घर आदमपुर जा रहे थे। झुकिया से आदमपुर मार्ग पर ईदगाह के निकट तीन बाइक सवार लुटेरों ने बीसी संचालक को रोक लिया। बीसी संचालक को लुटेरों ने लोहे की राड से मारकर लहूलुहान कर दिया।

लुटेरों से बचने के लिए बीसी संचालक ने अपना रुपयों से भरा बैग गन्ने के खेत में फेंक दिया। लुटेरों ने फिर कट्टे की बट से मारा पीटा और रुपयों से भरा बैग लेकर फरार हो गए।
विज्ञापन


घटना की सूचना बीसी संचालक ने जरवलरोड पुलिस को दी। सूचना मिलने पर थाना अध्यक्ष जरवलरोड बृजराज प्रसाद पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंच गए। उन्होंने लहूलुहान बीसी संचालक रहमत अली को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मुस्तफाबाद में भर्ती कराया है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें