फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich: सात साल के मासूम पर गिरी आकाशीय बिजली, मौके पर ही मौत

Mon, 05 May 2025 08:12 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, शिवपुर (बहराइच)

सार

बहराइच के शिवपुर में बिजली गिरने से सात साल के मासूम की मौके पर ही मौत हो गई। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
मामले की जानकारी पर पहुंचे तहसीलदार। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ग्राम पंचायत पिपरिया पंडितपुरवा निवासी विमल (07) सोमवार सुबह घर के बरामदे में खेल रहा था। इस दौरान तेज हवाओं के साथ झमाझम बारिश हो रही थी। बारिश के दौरान आकाशीय बिजली गिरी और विमल इसकी चपेट में आ गया।

विज्ञापन


बिजली गिरने से विमल की मौके पर ही मौत हो गई। विमल की मौत से परिजनों के कोहराम मच गया। सूचना पर खैरीघाट थाना प्रभारी जयदीप दुबे टीम के साथ मौके पर पहुंचे।

वहीं, तहसीलदार नानपारा अंबिका चौधरी भी  राजस्व टीम के साथ पहुंचे और जांच की। तहसीलदार ने बताया कि विधिक कार्रवाई की जा रही है। मृतक के परिजनों को नियमानुसार सहायता राशि दी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें