फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहराइच: गैस सिलेंडर से लगी आग, दो दर्जन से अधिक घर जलकर राख, एक और घटना में जली सौ बीघा फसल

Sun, 28 Apr 2024 05:32 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला संवाद, बहराइच

सार

बहराइच जिले में आग की दो घटनाओं में लाखों रुपयों की क्षति हुई है। एक आग गैस सिलेंडर से लगी तो वहीं दूसरी आग गेहूं की खड़ी फसल में लगी। 
विज्ञापन
बहराइच जिले में लगी आग। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तहसील कैसरगंज के क्षेत्र स्थित गोडहिया नंबर दो में रविवार की दोपहर गैस सिलेंडर से आग लग गई। देखते ही आग ने विकराल रूप धारण कर आस-पास के दो दर्जन से अधिक घरों को अपनी चपेट में ले लिया। मौके पर पंहुची अग्निशमन विभाग की टीम ने ग्रामीणों की मदद से काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। अग्निकांड में एक दर्जन से अधिक घर में रखा खाद्यान्न, नगदी व अन्य घरेलू समाना जलकर राख हो गए। करीब दस लाख से अधिक का नुकसान बताया जा रहा है। एसडीएम की अगुवाई में राजस्व टीम ने घटना स्थल पर पंहुचकर नुकसान का आंकलन शुरू कर दिया है।

विज्ञापन


कैसरगंज के गोडहिया नंबर दो में रविवार दोपहर गांव निवासी बबलू के घर में सिलेंडर के गैस रिसाव के चलते अचानक आग लग गई। तेज हवा चलने के चलते आग ने विकराल रूप धारण करते हुए आस-पास के घरों को भी अपने आगोश में ले लिया। करीब दो दर्जन से अधिक घर धूं-धूंकर जलने लगे। अग्निकांड की घटना में गांव निवासी रामतेज, नंदकिशोर, ननकू, सुकई, संजय, बबलू, राधेश्याम, कुवरि, अशर्फी, मनोरथ, कल्लू, मगन, रामफल, नौमा लाल, पेशकार, कमलेश, विनोद, उमेश, सुनील, जगत, रामकुमार, नीरज, प्रमोद, बनवारी, सुर्जन, प्रहलाद, पप्पू आदि के मकान में रखे घरेलू सिलेंडर, खाद्यान्न, नगदी समेत अन्य घरेलू सामान जलकर पूरी तरह राख हो गया। सूचना पाकर मौके पर पंहुची अग्निशमन विभाग की टीम ने ग्रामीणों की मदद से काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। 

अग्निकांड की घटना में करीब दस लाख से अधिक का नुकसान बताया जा रहा है। घटना की सूचना पाकर राजस्व की टीम के साथ मौके पर पंहुचें एसडीएम पंकज दीक्षित ने अग्निकांड पीड़ितों को ढांढस बंधाते हुए ग्राम प्रधान प्रतिनिधि बलराम यादव को पीड़ितों को भाजन आदि की व्यवस्था कराने के निर्देश दिए। एसडीएम ने पीड़ितों को शीघ्र ही अहेतुक सहायता दिलाने का आश्वासन देते हुए लेखपाल को तत्काल नुकसान का आंकलन कर रिपोर्ट सौंपने के निर्देश दिए है।
विज्ञापन

 

Trending Videos
विज्ञापन

अग्निकांड में सौ बीघा फसल जलकर हुई राख

खेतों में लगी आग बुझाने का प्रयास करते लोग। - फोटो : अमर उजाला
 विकास खंड नवाबगंज के ग्राम पंचायत सोरहिया के सहजरामपुरवा व गणेशपुर के बीच सिवान गांव लगी फसल में अज्ञात कारणों से रविवार की दोपहर अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने आस-पास फसलों को भी अपने आगोश में ले लिया। सूचना पाकर मौके पर पंहुची अग्निशमन व पुलिस की टीम ने ग्रामीणों के सहयोग से आग पर काबू पाया। इस दौरान अग्निकांड की घटना में सौ बीघा फसल जलकर राख हो गई। घटना स्थल पर राजस्व की टीम ने मौके पर पंहुचकर नुकसान का आंकलन शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें