फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहराइच : मेडिकल कालेज के डंपिंग यार्ड में भड़की आग, लाखों का नुकसान, कारण अज्ञात

Mon, 13 May 2019 12:00 AM IST
Amulya Rastogi न्यूज डेस्क, अमर उजाला बहराइच
विज्ञापन
डंपिंगयार्ड में लगी आग - फोटो : अमर उजला
विज्ञापन
निर्माणाधीन मेडिकल कालेज के डंपिंग यार्ड में रविवार देर शाम अज्ञात कारणों से आग लग गई। अग्निकांड में यार्ड में डंप किए गए लकड़ी और प्लाई समेत अन्य सामान जलकर पूरी तरह खाक हो गए।
विज्ञापन


आग लगने के बाद कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। लगभग तीन घंटे तक अफरा-तफरी की स्थिति बनी रही। फायर ब्रिगेड और मेडिकल कालेज के कर्मचारियों ने किसी तरह आग पर काबू पाया। 

शहर के केडीसी रोड स्थित कृषि फार्म परिसर में मेडिकल कालेज का निर्माण चल रहा है। मेडिकल कालेज के निर्माण में प्रयुक्त होने वाली सामग्री को एकत्र करने के लिए कृषि फार्म हाउस के बगल में खाली पड़ी जमीन को डंपिंग यार्ड बना रखा गया था। 
विज्ञापन

यह परिसर मेडिकल कालेज की सीमा के अंदर था। रविवार की देर शाम डंपिंग यार्ड में अज्ञात कारणों से आग भड़क उठी। देखते ही देखते आग की लपटें ऊपर उठने लगीं। आग की लपटें देख कर्मचारियों में हड़कंप की स्थिति मच गई। आसपास के रहने वाले लोग भी घटनास्थल पर एकत्र हो गए। 

आग बुझाने का सभी लोग प्रयत्न करने लगे। अग्निकांड की सूचना फायर ब्रिगेड के अधिकारियों को भी दी गई। लेकिन लगभग तीन घंटे तक कोई भी दमकल कर्मी मौके पर नहीं पहुंचा। किसी तरह कर्मचारियों ने आग पर काबू का प्रयास किया। कुछ देर बाद दमकल कर्मी मौके पर पहुंचे, जिसके बाद आग पर काबू पाया जा सका। 
विज्ञापन

तीन घंटे तक पूरे परिसर में अफरा-तफरी के हालात बने रहे। आसपास के लोग भी दहशतजदा रहे। मेडिकल कालेज के प्राचार्य अनिल के साहनी ने बताया कि अग्निकांड की जानकारी मिली है। जांच के बाद ही अग्निकांड में हुए नुकसान की सही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें