फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेंदुए के हमले में घायल हुआ किसान: साइकिल को ढाल बनाकर बचाई जान, पांच मिनट तक चला संघर्ष

Tue, 01 Apr 2025 07:52 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, बहराइच

सार

बहराइच में खेत में फसल काट रहे एक किसान पर तेंदुए ने हमला कर दिया। इस दौरान दोनों के बीच करीब पांच मिनट तक संघर्ष हुआ। हमले में किसान लहूलुहान हो गया।
विज्ञापन
हमले में घायल हुआ किसान। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बहराइच के कतर्नियाघाट रेंज अंतर्गत जनजाति बाहुल्य गांव विशुनापुर में खेत में काम कर रहे किसान पर तेंदुए ने हमला कर उसे घायल कर दिया। हमले में तेंदुए से संघर्ष कर किसान ने जान बचाई। किसान के सिर और हाथ में जख्म हुआ है।
विज्ञापन


कतर्नियाघाट रेंज अंतर्गत विशुनापुर गांव में ग्राम प्रधान बसंतलाल के छोटे भाई मुन्नीलाल (40) पुत्र परदेशी खेत में मटर की फसल काट रहा था तभी जंगल से निकले तेंदुए ने उस पर हमला कर दिया इस दौरान किसान पास रखी साइकिल को ढाल बनाकर तेंदुए से भिड़ गया।

इस बीच आसपास मौजूद किसान हाका लगाते हुए दौड़ पड़े जिस पर तेंदुआ जंगल की ओर भाग गया। हमले में किसान लहूलुहान हो गया जिसके सिर और बांए हाथ में जख्म हुआ है। आननफानन में लोग इलाज के लिए पीएचसी आम्बा लेकर गए जहां डॉक्टर मौजूद नहीं थे जिसके बाद परिवार के लोग घायल को पीएचसी सुजौली ले गए जहां किसान का प्राथमिक उपचार हुआ है।
विज्ञापन


घटना की सूचना पर घायल किसान के घर पहुचे वन दरोगा मयंक पांडे, वन रक्षक अजय सिंह, योगेश सिंह, हीरालाल ने घायल का हाल जाना और रिपोर्ट रेंज कार्यालय पर भेजा है। वन विभाग की टीम ने लोगों को सतर्क रहने को कहा है।
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें