फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहराइच में बड़ा हादसा: डंपर ने कार को मारी टक्कर, हादसे में दवा लेने लखनऊ जा रहे परिवार के पांच सदस्यों की मौत

Tue, 11 Feb 2025 12:01 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला संवाद, बहराइच

सार

Road accident in Bahraich: बहराइच लखनऊ हाइवे पर मंगलवार की सुबह दर्दनाक हादसा हुआ। इस हादसे में एक ही परिवार के पांच लोगों की दर्दनाक मौत हो गई।

 
विज्ञापन
सड़क हादसे में पांच की मौत। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 बहराइच- लखनऊ हाइवे पर कैसरगंज कोतवाली क्षेत्र में करीम बेहड स्थित गुप्ता ढाबा के पास मंगलवार की सुबह तेज रफ्तार डंपर ने कार में टक्कर मार दी। दर्दनाक हादसे में दवा लेने जा रहे एक ही परिवार के 5 लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। वहीं हादसे में एक महिला गंभीर रूप से घायल है, जिसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन


मटेरा थाना क्षेत्र के मटेरा चौराहा निवासी अबरार (28) सेना में जवान थे। मंगलवार को वो पिता गुलाम हजरत (65) की दवा लेने कार से लखनऊ जा रहे थे। उनके साथ उनकी पत्नी रुकैया (25), मां फातिमा (55) और एक माह की बेटी  हानिया भी मौजूद थी। इस दौरान बहराइच लखनऊ राजमार्ग पर करीम बेहड के निकट गुप्ता ढाबा के पास कैसरगंज की ओर से आ रहे एक डम्पर उनकी कार में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। हादसे में कार सवार गुलाम हजरत, फातिमा, अबरार, चांद, व हानिया की मौत हो गई। रूकैय्या गंभीर रूप से घायल है, जिन्हें इलाज के लिए भर्ती करवाया गया है। घटना के बाद से परिजनों में कोहराम मचा है।

कोतवाल हरेन्द्र कुमार मिश्र ने बताया कि इस घटना मे पांच लोगो की मौत हो गयी है। एक महिला गम्भीर रूप से घायल है उसे सीएचसी मे भर्ती कराया गया है।। डंपर चालक गाडी छोड़कर फरार हो गया है

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें