फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहराइच : डिवाइडर से टकराकर बुलेट में लगी आग, प्रधानाध्यापक की मौके पर ही मौत

Mon, 12 Apr 2021 02:08 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बहराइच

सार

- बहराइच-भिनगा मार्ग पर हुई दिल दहलाने वाली घटना 
- पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

श्रावस्ती में तैनात एक प्रधानाध्यापक सोमवार को बाइक से बहराइच आ रहे थे। तभी अचानक बाइक डिवाइडर से टकरा गई। बुलेट की टंकी फटने व शार्ट सर्किट से आग लग गई। जिसमें जलकर उनकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन


श्रावस्ती जनपद के प्राथमिक विद्यालय नीबाभारी के प्रधानाध्यापक दिनेश मिश्रा सोमवार को बहराइच आ रहे थे। बहराइच-भिनगा मार्ग के रेशम फार्म के सामने नहसुतिया के निकट डिवाइडर से उनकी बुलेट टकरा गई। तेज टक्कर के साथ पेट्रोल की टंकी फट गई ओर शार्ट सर्किट से आग लग गई। 

हादसे में घायल होने के कारण वह पूरी तरह से जल गए। सिर्फ चेहरा बचा। बाकी पूरा शरीर जलकर राख हो गया। सूचना पाकर दरगाह थानाध्यक्ष अमित तिवारी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने मौके से मिले आधार कार्ड व मोबाइल से जानकारी लेकर परिजनों को सूचना दी। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें