फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich: बोलेरो और पिकअप की आमने-सामने भिड़ंत, भाजपा नेता सहित छह गंभीर घायल

Wed, 19 Feb 2025 05:18 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, बहराइच

सार

कतर्नियाघाट वन्यजीव प्रभाग के जंगल मार्ग पर हुए भीषण सड़क हादसे में भाजपा नेता सहित छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें इलाज के लिए सीएचसी ले जाया गया है।
विज्ञापन
दुर्घटनाग्रस्त वाहन। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बहराइच के कतर्नियाघाट वन्यजीव प्रभाग में बिछिया-गिरिजापुरी मार्ग पर बुधवार की सुबह बोलेरो और पिकअप की जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में बोलेरो सवार छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को इलाज के लिए सीएचसी ले जाया गया है।

विज्ञापन


सुजौली थाना क्षेत्र के बड़खड़िया निवासी भाजपा नेता प्रमोद आर्य बुधवार को बोलेरो से मिहींपुरवा तहसील जा रहे थे। इस दौरान बिछिया-गिरिजापुरी मार्ग पर जमुनिहा मोड़ के पास बोलेरो की पिकअप से टक्कर हो गई।

हादसे में प्रमोद आर्य व सिरसिनपुरवा गांव निवासी संकटा प्रसाद, शांति देवी, नीरज, रघुवीर व मुन्नी देवी गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में बोलेरो के परखच्चे उड़ गए।
विज्ञापन


पिकअप चालक लखीपुर निवासी मोहम्मद फरीद ने बताया कि पिकअप पर उसके साथ दो अन्य लोग सवार थे और सभी सुरक्षित हैं। वो लोग कतर्नियाघाट कस्टम का सामान छोड़कर वहां से वापस लौट रहे थे।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें