फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहराइच नाव हादसा: आठ लोग अभी भी लापता, तीसरे दिन सर्च अभियान जारी, ग्रामीणों को अब भी आस... लौटेंगे अपने

Fri, 31 Oct 2025 03:14 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, बहराइच

सार

बहराइच की कौड़ियाला नदी में हुए नाव पलटने के हादसे के तीसरे दिन भी रेस्क्यू अभियान जारी है। लापता आठ लोगों की तलाश के लिए सर्च अभियान चलाया जा रहा है।
विज्ञापन
नाव हादसे के बाद गांव वालों की लगी भीड़ - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बहराइच के भरथावल नाव हादसे के तीसरे दिन भी लापता आठ लोगों का पता नहीं चल सका है। शुक्रवार सुबह से ही कौड़ियाला नदी में घटनास्थल से लेकर घाघरा बैराज तक लगभग 5 किलोमीटर के दायरे में एनडीआरएफ व एसडीआरएफ ने सर्च अभियान शुरु कर दिया है।
विज्ञापन


नदी में हर 500 मीटर की दूरी पर अलग-अलग सर्च टीमों को तैनात किया गया जो अपने 500 मीटर के दायरे में मोटरबोट से रेस्क्यू कर रहे हैं। मौके पर डीएम व एसपी सुबह से घाघरा बैराज पर मौजूद हैं जो मामले पर नज़र बनाए हुए हैं।

नदी में अनियंत्रित होकर पलट गई थी नाव
बुधवार की देर शाम बहराइच के ट्रांस गेरुआ क्षेत्र में कौड़ियाला नदी में यात्रियों से भरी एक नाव अनियंत्रित होकर पलट गई। इसमें एक महिला की मौत हो गई। जबकि, 13 लोग तैरकर बाहर निकल आए। मासूम बच्ची कोमल (5) पुत्री पंचम समेत आठ लोग अभी भी लापता हैं। गुरुवार को एसडीआरएफ, एनडीआरएफ, पुलिस और एसएसबी की टीमें इनकी तलाश में जुटी हैं। 
विज्ञापन


विज्ञापन

भरथावल पहुंचे यूपी सरकार के मंत्री, दिलाया मदद का भरोसा

यूपी सरकार के राज्यमंत्री कारागार सुरेश राही शुक्रवार दोपहर में भरथापुर गांव पहुंचे। उन्होंने पीड़ितों से मुलाकात कर हरसंभव मदद का आश्वासन दिया। राज्य मंत्री कारागार  सुरेश राही ने ग्राम भरथापुर पहुंच कर गांव में हुई नाव दुर्घटना से पीड़ित परिवारों से भेंटकर शोक संवेदना व्यक्त की।

उन्होंने कहा कि सरकार पीड़ितों के साथ है। ग्रामीणों की विस्थापन की समस्या जल्द दूर की जाएगी। पीड़ितों का हर संभव मदद होगा। इसके उपरांत वह सीतापुर के लिए प्रस्थान कर गए। 

भरथापुर नाव हादसा मामले में लापता लोगों के परिवार से मिलने व लोगों आश्वासन देते हुए राज्यमंत्री कारागार सुरेश राही शुक्रवार की दोपहर दो बजे भरथापुर गांव पहुचे जहां डीएम, एसपी व प्रसाशनिक अमला भी उनके साथ मौजूद रहा। राज्यमंत्री ने अपने बयान में कहा है कि भरथापुर की विस्थापन प्रकिया 29 अक्तूबर को शासन में पूरी हो गई थी। इस बीच ये बड़ा हादसा हो गया। गांव के लोगों ने मंत्री के सामने रोते बिलखते हुए लापता लोगों को तलाशने व यहां से विस्थापित करने की अपील की है। राज्यमंत्री न्यास शासन दिया कि नये साल के पहले विस्थापन की प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें