बहराइच के भरथापुर में हुए नाव हादसे में रविवार को पांचवे दिन भी रेस्क्यू अभियान जारी है। रविवार को दो और शव बरामद हुए हैं।
पहला शव घाघरा बैराज से 5 किलोमीटर दूर थाना सुजौली क्षेत्र के जंगल गुलरिया गांव के समीप घाघरा नदी में भरथापुर निवासी शिवनंदन (50) पुत्र सालिकराम का शव बरामद हुआ। शव को एनडीआरएफ की टीम ने घाघरा बैराज पर पहुंचाया जिसे सील कर सुजौली पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया।
वहीं, लापता लोगों में एक महिला का शव घाघरा नदी के किनारे लखीमपुर अंतर्गत पढुआ थाना क्षेत्र के सुजानपुर के जंगल में ग्रामीणों ने देखा जिसकी सूचना लोगों ने पढुआ थाने की पुलिस को दी।
मौके पर पहुंची पुलिस की टीम ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिवार के लोगों से शिनाख्त करने पर पता चला है कि शव लापता भरथापुर निवासी महिला सुमन (28) पत्नी प्रमोद का है।
भरथापुर घाट पर बुधवार को हुए नाव हादसे में 22 लोग नदी में डूब गए थे। 13 लोग सुरक्षित बचा लिए गए थे जबकि एक महिला का शव उसी दिन मिला था। रविवार को दो शव मिलने के बाद छह अभी भी लापता हैं।
ये भी पढ़ें - विधि विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में सीएम योगी बोले- मजबूत न्याय व्यवस्था ही सुशासन का आधार
ये भी पढ़ें - फर्जी फर्मों से फ्राड: बंद इकाइयों में बन रहे हैं कच्चे बिल, टैक्स चोरी में कबाड़ी से लेकर बड़ी कंपनियों तक की मिलीभगत
राहत व बचाव कार्य में एसडीआरएफ, एनडीआरफ, पुलिस, पीएसी और एसएसबी की टीमें लगी हुई है। रविवार को सुबह 6:00 बजे से रेस्क्यू अभियान शुरू हुआ। दोपहर में 2:50 बजे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का हेलीकॉप्टर भरथापुर गांव पर मंडराया।
इस दौरान एनडीआरएफ की टीम चौधरी चरण सिंह गिरिजापुरी बैराज अप स्ट्रीम में रेस्क्यू अभियान चल रहा था तभी एक युवक का शव मिला है। सबको बैराज पर लाया गया है लेकिन अभी तक उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी है। नाविक का शव होने का अनुमान लगाया जा रहा है।
बैराज से करीब पांच किलोमीटर दूर थाना सुजौली क्षेत्र जंगल गुलरिया गांव के सामने लखीमपुर के लालपुर गांव के समीप घाघरा नदी से शव बरामद हुआ। घटनास्थल से करीब 10 किलोमीटर दूरी बताई जा रही है।