फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहराइच: बरामदे में सो रही दो साल की बच्ची को उठा ले गया भेड़िया, गांव में मचा हड़कंप; पहुंची वन विभाग की टीम

Sun, 02 Nov 2025 10:11 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला संवाद, बहराइच

सार

Wolf terror in Bahraich: यूपी के बहराइच जिले में बरामदे में मां के साथ सो रही दो साल की बच्ची को भेड़िया भोर में उठा ले गया। सुबह इसकी सूचना मिलने पर गांव में हड़कंप मच गया। 
विज्ञापन
पुलिस के साथ गांव वाले भी जुटे तलाशी में। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

क्षेत्र में लगभग 20 दिन बाद भेड़िया की दहशत फ़ैल गई है। सरयू का कछार चीख-पुकार से गूंज उठा है। रविवार की सुबह लगभग 5 बजे फखरपुर इलाके के ग्राम पंचायत कंदौली में बरामदे में सो रही 2 वर्षीय बच्ची को भेड़िया उठा ले गया। ग्रामीणों की काफी खोजबीन के बाद भी खबर लिखे जाने तक बच्ची का कहीं सुराग नहीं लगा सका है। बच्ची की खोजबीन के लिए वन विभाग व पुलिस विभाग व दर्जनों ग्रामीण बच्चों की तलाश में जुटे हुए हैं। 

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक फखरपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत कंदौली निवासी राकेश यादव की 2 वर्षीय पुत्री शानवी घर के बरामदे में सो रही थी और परिजन सुबह पशुओं को चारा दे रहे थे इसी दौरान बरामदे में सो रही शानवी को भेड़िया जबड़े में दबोच कर भाग गया।

बच्ची की चीख-पुकार सुनकर परिजन दौड़े। भेड़िए का पीछा किया तो अंधेरे में भेड़िया घने जंगलों में गायब हो गया। सुबह होने पर ग्रामीणों ने घर से कुछ दूर पर बच्ची के शरीर के शरीर मांस के टुकड़े व खून के धब्बे के घास पर पाए गए हैं। उधर सूचना पाकर वन विभाग व थाना कैसरगंज की पुलिस टीम मौके पर पहुंची है।
विज्ञापन


वन विभाग की ओर से सघन सर्च अभियान चलाया गया।  तलाश जारी है, लेकिन बच्ची  को बरामद नहीं किया जा सका है। डीएफओ राम सिंह यादव ने बताया कि ग्रामीणों की सूचना पर वन विभाग की टीम तत्काल मौके पर पहुंची है। ड्रोन के जरिए हमलावर वन्य जीव की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें