फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज बदले रूट से चलेगी बेगमपुरा

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल के उतरेठिया-सुलतानपुर-जफराबाद रेलखंड पर सब-वे के निर्माण के चलते 13 फरवरी को बेगमपुरा बदले हुए रूट से चलाई जाएगी। सीनियर डीसीएम जगतोष शुक्ल ने बताया कि शनिवार को गाड़ी संख्या 02238 बेगमपुरा स्पेशल एक्सप्रेस निर्धारित मार्ग लखनऊ-सुल्तानपुर-वाराणसी के बजाय लखनऊ-प्रतापगढ़-वाराणसी के रास्ते चलाई जाएगी। जबकि गाड़ी संख्या 02370 देहरादून-हावड़ा सुपरफ ास्ट स्पेशल भी निर्धारित मार्ग लखनऊ-सुल्तानपुर-वाराणसी के स्थान पर लखनऊ-प्रतापगढ़-वाराणसी के रास्ते चलेगी। इसी क्रम में गाड़ी संख्या 02237 बेगमपुरा एक्सप्रेस शनिवार को वाराणसी स्टेशन से दोपहर 12.40 बजे चलकर रास्ते में 40 मिनट रोकी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें