लखनऊ। हजरतगंज में शुक्रवार को टप्पेबाजों ने रिटायर्ड समीक्षा अधिकारी वृंदावन योजना में रहने वाले तरुण कुमार मिश्र के चालक को झांसा देकर एसयूवी से बैग निकाल लिया। मामले में पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है। तरुण के मुताबिक शुक्रवार दोपहर उनकी एसयूवी सचिवालय के गेट नंबर पांच के पास खड़ी थी। तभी टप्पेबाजों ने चालक को बातों में उलझाकर बैग पार कर दिया। बैग में सचिवालय पास, कुछ दस्तावेज व डेबिट कार्ड था।