फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: सैन्य अधिकारी की कार का शीशा तोड़कर बैग चोरी

Mon, 01 Sep 2025 02:41 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। आलमबाग क्षेत्र में पांच दिन पूर्व रात्रि के समय आलमबाग मेट्रो स्टेशन के पास खड़ी सैन्य अधिकारी की कार का शीशा तोड़कर चोर बैग चोरी कर ले गए। मामले की रिपोर्ट लिखाई गई है। कैंट स्थित कमांड अस्पताल में कार्यरत मेजर आयुष द्विवेदी के मुताबिक बीते 26 अगस्त की रात करीब नौ बजे वह अपनी कार से आलमबाग चन्दन नगर स्थित रॉयल कैफे में खाना पैक कराने गए थे। वह कार मेट्रो स्टेशन के पास खड़ी कर रेस्टोरेंट में चले गए। करीब आधे घंटे बाद लौटेे तो देखा कार के पिछले बाएं हिस्से का शीशा टूटा हुआ था और काले रंग का बैग गायब था। सैन्य अधिकारी के अनुसार बैग में पांच हजार रुपये, डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, ऑफिस की चाभियां, पहचान पत्र आदि दस्तावेज मौजूद थे। आलमबाग पुलिस मुकदमा दर्ज कर मेट्रो स्टेशन के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज आधार पर चोरों की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें