फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: बफ्टा का तीन दिवसीय नाट्य उत्सव 27 से

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। बेन्हर्स फोरम फॉर थिएट्रिकल आर्ट्स (बफ्टा) की ओर से तीन दिवसीय नाट्य उत्सव ‘नाट्य निर्वाण’ सीजन-2 का आयोजन 27 मार्च से होगा। इसका पोस्टर सोमवार को गोमतीनगर स्थित शीरोज कैफे में प्रेसवार्ता में लॉन्च किया गया।
विज्ञापन

बफ्टा के संस्थापक तारिक खान ने बताया कि 27 मार्च को विश्व रंगमंच दिवस पर उत्सव की शुरुआत होगी। इसके अंग्रेजी नाटकों का भी मंचन होगा। फिल्मकार व नाटककार जावेद सिद्दीकी और नादिरा बब्बर को लाइफ टाइम अचीवमेंट अवॉर्ड के रूप में द थेस्पियन सम्मान से नवाजा जाएगा। बफ्टा की लखनऊ इकाई के निर्देशक शुभम तिवारी और नाट्य उत्सव की क्यूरेटर गुंजन जैन ने बताया कि उत्तर प्रदेश संगीत नाटक अकादमी के संत गाडगे प्रेक्षागृह में होने वाले आयोजन में दिल्ली, भोपाल, मुंबई और लखनऊ समेत देश के कई कोनों से मशहूर नाट्य निर्देशक छह नाटक लेकर आ रहे हैं।

नाट्य उत्सव के अंतिम दिन 29 मार्च को बफ्टा की ओर से नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा के संस्थापक बादल सकार के 100 वर्ष पूरे होने का जश्न मनाया जाएगा। इस दौरान परिचर्चा में वरिष्ठ नाटककार सलीम आरिफ, तारिक खान और अनिल रंजन भौमिक शामिल होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें