लखनऊ। खराब मौसम के चलते मंगलवार को लखनऊ होकर गुजरने वाली 20 ट्रेनें लेट रहीं। एक उड़ान निरस्त रही तो 12 उड़ानें देरी का शिकार हुईं।
दिल्ली से शाम 5:50 बजे की लखनऊ की इंडिगो की फ्लाइट 6ई 5090 रद्द कर दी गई। किशनगढ़ से दोपहर 1:20 बजे लखनऊ आने वाला स्टार एयर का विमान एस5222 करीब 4 घंटे लेट रहा। दिल्ली से दोपहर 2:35 बजे की इंडिगो की फ्लाइट तीन घंटे लेट रही।
उधर, ट्रेन 12203 गरीब रथ 02:15 घंटे, नई दिल्ली क्लोन स्पेशल तीन घंटे, 19615 कामाख्या एक्सप्रेस 04 घंटे, 22550 वंदे भारत एक्सप्रेस 02:30 घंटे तक लेट रहीं।