फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: ओमनगर में आ रहा गंदा पानी, बदबू इतनी कि हाथ भी नहीं धो सकते

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। आलमनगर इलाके के ओमनगर में गंदे पानी की आपूर्ति हो रही है। पीने के पानी के साथ सीवर का गंदा पानी घरों में जा रहा है। इससे लोग परेशान हैं। बदबू इतनी है कि हाथ भी नहीं धो सकते। ऐसे में लोग बाहर से पानी खरीद रहे हैं और आसपड़ोस में लगे सबमर्सिबल से पानी लाकर काम चला रहे हैं। वहीं, जलकल विभाग टैंकर लगाने का दावा कर रहा है, लेकिन उससे लोगों की परेशानी दूर नहीं हो रही है।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों ने बताया कि दूषित पानी की यह समस्या तब से है, जब से इलाके में जल निगम ने सीवर लाइन बिछाई है। इस दौरान कई जगह पानी की पाइपलाइन तोड़ दी गई। कुछ जगहों पर पानी की पाइपलाइन के ऊपर ही सीवर लाइन बिछा दी गई।
अब जब लाइन चालू हो रही है तो जहां लीकेज हैं, वहां से गंदगी पानी में मिल रही है। लोगों ने बताया कि जलकल विभाग में शिकायत करने के बाद भी राहत नहीं मिल रही है। गंदे पानी की सप्लाई से संक्रामक रोग फैलने की आशंका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें