फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: लेनदेन के विवाद में बीटेक छात्र को कमरे से उठा ले गए दबंग, बंधक बनाकर पीटा; पुलिस ने कर दिया रफा-दफा

Fri, 06 Dec 2024 08:46 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

राजधानी में लेनदेन के विवाद में बीटेक छात्र को दबंग कमरे से उठा ले गए। बंधक बनाकर पीटा। पुलिस पर मामले को रफा-दफा करने का आरोप है। 
विज्ञापन
anuj crime - फोटो : iStock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजाधानी लखनऊ के जानकीपुरम इलाके में कार सवार आठ से 10 युवकों ने बृहस्पतिवार देर रात बीटेक के छात्र का अपहरण कर कमरे में बंधक बनाकर पीटा। शुक्रवार सुबह छात्र को छोड़ दिया। पुलिस ने पांच युवकों को गिरफ्तार कर शांतिभंग की कार्रवाई कर मामले को रफा-दफा कर दिया। पुलिस के मुताबिक लेनदेन का विवाद है।

विज्ञापन


कानपुर के मूर्तजानगर कानपुर निवासी लखनऊ विवि से बीटेक सेकेंड ईयर का छात्र सक्षम सचान जानकीपुरम विस्तार सेक्टर-तीन में चंदौली निवासी निशांत पांडेय के साथ रहते हैं। निशांत के अनुसार बृहस्पतिवार की शाम सक्षम की मोबाइल पर अविरल राजपूत से बहस हो गई। देर रात करीब 11:30 बजे अविरल, अनिल, राज आठ से 10 युवकों के साथ कार से उनके कमरे में पहुंचे। सक्षम को मारते हुए ले जाने लगे।

दो नामजद समेत सात से आठ अज्ञात लड़कों पर केस

निशांत ने बचाने का प्रयास किया तो आरोपियों ने धक्का दे दिया। कार से अगवाकर मोहनलालगंज अंबालिका इंस्टीट्यूट ले गए। यहां हॉस्टल के कमरे में पीटा। आरोपी किसी आकाश के बारे में पूछ रहे थे। निशांत ने दो नामजद समेत सात से आठ अज्ञात लड़कों पर केस दर्ज कराया। 

रुपयों के लेनदेन का विवाद

शुक्रवार सुबह सक्षम लौट आया। पुलिस उसे घटनास्थल पर ले गई। यहां से अंकुर राय, शुभम शर्मा, कार्तिक तिवारी, आयुष सिंह और मृत्युंजय सिंह को गिरफ्तार कर शांति भंग के तहत कार्रवाई की है। इंस्पेक्टर जानकीपुरम उपेंद्र सिंह ने बताया कि आरोपियों व पीड़ित के बीच रुपयों के लेनदेन का विवाद है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें