फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

B.ed की प्रवेश परीक्षा 20 को, बने 24 केंद्र

Fri, 16 May 2014 07:13 AM IST
आशीष त्रिवेदी/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
बीएड में दाखिले के लिए संयुक्त प्रवेश परीक्षा 20 मई को होगी। परीक्षा के लिए राजधानी में बने 24 केंद्रों पर 11,480 स्टूडेंट्स परीक्षा देंगे। डाक से अभ्यर्थियों को प्रवेश पत्र भेज दिए गए हैं।
विज्ञापन


अगर अभ्यर्थियों को प्रवेश पत्र 17 मई तक न मिलें तो वे www.upbed.nic.in से 18 व 19 को एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। इसके लिए स्टूडेंट्स को पंजीकरण नंबर व जन्मतिथि भरनी होगी।

इसके बाद प्रवेश पत्र पर एक सत्यापित फोटो लगानी होगी और जब यह परीक्षा केंद्र पर प्रवेश पत्र लेकर जाएंगे तो उन्हें सेंटर सुप्रीटेंडेंट मुख्यालय की ओर से डुप्लीकेट प्रवेश पत्र उपलब्ध कराएगा।
विज्ञापन


राजधानी में बीएड प्रवेश परीक्षा के को-ऑर्डिनेटर प्रो. पवन अग्रवाल ने बताया कि परीक्षा दो पालियों में सुबह आठ से 11 बजे तक और दोपहर एक से शाम चार तक बजे तक होगी।

पहली पाली में सामान्य ज्ञान, हिंदी व अंग्रेजी का पेपर होगा। वहीं, दूसरी पाली में अभिक्षमता परीक्षण और संबंधित विषय की परीक्षा होगी।

इन केंद्रों पर होगी बीएड प्रवेश परीक्षा
एपी सेन मेमोरियल गर्ल्स पीजी कॉलेज, अमीनाबाद इंटर कॉलेज (सेंटर ए), अमीनाबाद इंटर कॉलेज (सेंटर बी), अमीरुद्दौला इस्लामिया इंटर कॉलेज, बाल निकुंज स्कूल अलीगंज।

बप्पा श्री नारायण वोकेशन कॉलेज, ब्वॉयज एंग्लो बंगाली इंटर कॉलेज, डीएवी पीजी कॉलेज, राजकीय हुसैनाबाद इंटर कॉलेज, राजकीय जुबली इंटर कॉलेज, जय नारायण पीजी कॉलेज (केकेसी), कालीचरण पीजी कॉलेज।

एमएलएम हायर सेकंडरी स्कूल, मुमताज पीजी कॉलेज नगर निगम डिग्री कॉलेज, नवयुग कन्या डिग्री कॉलेज, रामाधीन सिंह गर्ल्स डिग्री कॉलेज, सेंट जोसेफ इंटर कॉलेज,  (सेंटर ए), सेंट जोसेफ इंटर कॉलेज (सेंटर बी), गुरुनानक गर्ल्स डिग्री कॉलेज (सेंटर ए), गुरुनानक गर्ल्स डिग्री कॉलेज (सेंटर बी)।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें