फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीएड काउंसलिंग : तीसरे फेज की सीटें आवंटित, ये है फीस जमा करने की आखिरी तारीख

Mon, 18 Jun 2018 09:30 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : file photo
विज्ञापन
लखनऊ विश्वविद्यालय ने बीएड दाखिले के लिए तीसरे फेज की आवंटन सूची रविवार को जारी कर दी। तीसरे चरण में 26,554 अभ्यर्थियों को सीट आवंटित हुई है। इनको 25 जून तक बची हुई फीस जमा करके सीट कंफर्म करनी है। तीसरे फेज के साथ ही पहले और दूसरे फेज के आवंटित अभ्यर्थी भी 25 जून तक फीस जमा कर सकते हैं।
विज्ञापन


तीसरे फेज में 70,001 से लेकर 1,40,000 रैंक तक के अभ्यर्थियों को काउंसलिंग में शामिल किया गया था। इस फेज में कुल 27,998 अभ्यर्थियों ने पंजीकरण कराया। इसमें से 27,028 ने विकल्प भरे और 26,554 अभ्यर्थियों को सीटें मिली। ये अभ्यर्थी पूल या डायरेक्ट काउंसलिंग में शामिल हो सकेंगे। प्रवेश समन्वयक प्रो. नवीन खरे ने बताया कि चौथे और अंतिम फेज के लिए पंजीकरण भी रविवार से शुरू हो गया। इसका सीट आवंटन 22 और 23 जून को होगा। अभ्यर्थियों के पास 28 जून तक फीस जमा करने का मौका होगा।
Trending Videos
विज्ञापन

फेज 4

demo pic - फोटो : self
1,40,001 से अंतिम रैंक तक और छूटे हुए अभ्यर्थी
17 से 18 जून - पंजीकरण
19 से 20 जून - पंजीकरण और विकल्प भरना
21 जून - विकल्प भरना
22 से 23 जून - आवंटन
24 से 27 जून - सीट कंफर्मेशन फीस भुगतान

28 से पूल काउंसलिंग
पहले चरण मेेें शामिल न होने वाले, सीट न पाने वाले अभ्यर्थी पूल काउंसलिंग में शामिल होे सकेंगे। इसमें शामिल होने के लिए अभ्यर्थी को 28 और 29 जून को पंजीकरण कराना होगा। सीट विकल्प भरने के साथ ही उन्हें पूरी फीस जमा करनी होगी। सीट न मिलने पर यह फीस उन्हें वापस कर दी जाएगी। सीट आवंटन चार जुलाई को होगा। इसके बाद आठ से 11 जुलाई के बीच डायरेक्ट एडमिशन होगा। सीधे दाखिले के लिए केवल वही अभ्यर्थी पात्र होंगे जिनके पास राज्य प्रवेश परीक्षा की रैंक हो।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें