फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: कोडीन कफ सिरप मामले में वांछित विकास सिंह नरवे सिद्धार्थनगर से गिरफ्तार, पुलिस कर रही थी तलाश

Tue, 27 Jan 2026 10:06 AM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

कोडीन कफ सिरप मामले में गिरफ्तारियां लगातार जारी हैं। मामले में वांछित आजमगढ़ निवासी विकास सिंह नरवे को सिद्धार्थनगर से गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी पुलिस  ने कोडीन कफ सिरप मामले में वांछित आजमगढ़ निवासी विकास सिंह नरवे को सिद्धार्थनगर से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस को लंबे समय से उसकी तलाश थी।
विज्ञापन


इसके पहले मामले के 12 मुख्य साजिशकर्ताओं में से एक विनोद अग्रवाल को क्राइम ब्रांच व कानपुर के कलक्टरगंज पुलिस ने रविवार को गिरफ्तार कर लिया था। उसे रविवार को हरियाणा के महेंद्रगढ़ जिले से पकड़ा गया। उस पर 50 हजार का इनाम था।

फीलखाना थाना क्षेत्र के पटकापुर निवासी विनोद अग्रवाल मेसर्स अग्रवाल ब्रदर्स का संचालक है। उस पर 65 से ज्यादा फर्जी फर्म बनाकर यूपी हरियाणा, दिल्ली व राजस्थान समेत 12 राज्यों में प्रतिबंधित दवाओं की बिक्री करने का आरोप है। 
विज्ञापन


खाद्य आयुक्त की चार टीमों ने बिरहाना रोड स्थित उसकी दुकान और कोपरगंज स्थित गोदाम में छापा मारकर करोड़ों रुपये का कोडीन युक्त कफ सिरप और ट्रामाडोल टैबलेट्स जब्त की थीं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें