फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: आजमगढ़ के मदरसा अशरफिया मिस्बाहुल उलूम की मान्यता निलंबित, ब्रिटेन में रहकर वेतन लेते रहे सहायक शिक्षक

Sun, 11 Jan 2026 12:34 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

उत्तर प्रदेश में आजमगढ़ के मदरसा अशरफिया मिस्बाहुल उलूम की मान्यता निलंबित कर दी गई है। यहां तैनात सहायक शिक्षक ब्रिटेन में रहकर वेतन लेते रहे। आगे पढ़ें पूरा मामला...
विज्ञापन
मदरसा। (सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश में मदरसा शिक्षा परिषद ने आजमगढ़ के मुबारकपुर स्थित 78 साल पुराने मदरसा अशरफिया मिस्बाहुल उलूम की मान्यता निलंबित कर दी है। 

विज्ञापन


आरोप है कि मदरसे के सहायक शिक्षक शमसुल हुदा खान, जिन्होंने ब्रिटेन की नागरिकता ले रखी है। वर्ष 2007 से वहीं रह रहे हैं, लेकिन मदरसे से वेतन लेते रहे। 
विज्ञापन


जांच में पाया गया कि शमसुल हुदा को अनियमित अवकाश और चिकित्सीय छुट्टी के बहाने भुगतान किया गया। पेंशन व अन्य देयताओं का अनियमित भुगतान हुआ। मदरसा बोर्ड ने वित्तीय अनुशासन और सेवा नियमावली का उल्लंघन बताते हुए मान्यता निलंबित की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें