वरिष्ठ सपा नेता और उत्तर प्रदेश के पूर्व मंत्री आजम खां ने योगी सरकार के 100 दिन के कार्यकाल पर तीखी प्रतिक्रिया दी है। योगी सरकार के कामकाज को लेकर आजम खां बोले- तुमने भी हमारा थूका हुआ चाटा।
पहले कांग्रेस वाले ओर फिर बसपा बाले ओर अब भाजपा वाले। यह पैसे हमारी सरकार के पास कराए कामों के थे, जहां तक सड़कों के गड्ढा भरने का मामला है पहली बारिश होने दीजिए सड़क के गड्ढों की पोल खुल जाएगी।
आजम ने बिजनौर में पुलिस अफसर से साथ बीजेपी विधायक की नोकझोंक के बारे में कहा कि ये कैसे धमका रहे हैं महिला अफसर को और कितने मारोगे, हजार मारोगे लाखों मारोगे या फिर उससे भी ज्यादा, सोचो जो बचेंगे वह क्या करेंगे। आजम बोले ऐसा आगे से मत करो, मत खेलो। इस तरह के एजेंडों से सरकार बनाई जा सकती हैं लेकिन मुल्क नहीं।