फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर घेरने पर भड़के आजम, अफसरों की लगा दी क्लास

Thu, 07 May 2015 08:33 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री आजम खां अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारियों से खासे नाराज हैं। उन्होंने मदरसा आधुनिकीकरण योजना के तहत शिक्षकों का वेतन रोकने के लिए इनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की वकालत की है। यहां तक कहा कि ऐसे अधिकारियों को जेल भेज देना चाहिए।
विज्ञापन


आजम मुख्यमंत्री से सिफारिश करेंगे कि ऐसे लापरवाह अधिकारियों को नौकरी से ही बर्खास्त कर दिया जाए।

मंत्री ने गुरुवार को मदरसा आधुनिकीकरण शिक्षक एसोसिएशन के मांग पत्र पर सहमति जताई। कहा कि जिन अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारियों ने दो वर्ष का वेतन रोका या वापस किया है, उनका यह कृत्य बहुत गंभीर है। ऐसे अफसरों को सजा मिलनी ही चाहिए।

यह भी कहा कि एसोसिएशन के पदाधिकारियों को भी उन ताकतों के कहने में नहीं आना चाहिए जो न कभी उनके थे, न कभी हो सकते हैं।
विज्ञापन

अधिकारियों को आजम ने लताड़ भी लगाई

आजम ने कहा, जो आपके वैचारिक दुश्मन हैं उनके बहकावे में आकर सरकार की बदनामी करना, ऐसे लोगों को खुश होने और अपना एजेंडा लागू करने का मौका नहीं देना चाहिए।

एसोसिएशन के जिम्मेदार पदाधिकारियों को समझना चाहिए कि आए दिन मेरे दरवाजे का घेराव करना और गंदे नारे लगाना कौन सी शिक्षा और तहजीब की तरफ इशारा करता है। इतना लिहाज भी नहीं रखा गया कि सड़क पर आने-जाने वालों में महिलाएं भी हैं।

दरअसल, बुधवार को मदसा शिक्षकों ने आजम के आवास का घेराव किया था। विनियमितीकरण व दो वर्ष का वेतन रोकने से नाराज ये शिक्षक कई बार पहले भी प्रदर्शन कर चुके हैं।

बाद में इन पर लाठीचार्ज किया गया। इसी के बाद आजम ने मदरसा शिक्षकों पर मरहम लगाते हुए यह बयान दिया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें