फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा के आजम खां व अपना दल के संगम लाल ने दिया विधानसभा सदस्यता से इस्तीफा

Mon, 03 Jun 2019 11:44 PM IST
Amulya Rastogi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
पूर्व कैबिनेट मंत्री मोहम्मद आजम खान
विज्ञापन
रामपुर से सपा विधायक आजम खां और प्रतापगढ़ से अपना दल के विधायक संगम लाल गुप्ता ने सांसद चुने जाने के बाद विधानसभा सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। आजम खां ने सपा उम्मीदवार के रूप में रामपुर संसदीय सीट से फिल्म अभिनेत्री और भाजपा प्रत्याशी जयाप्रदा को पराजित किया। 
विज्ञापन


संगम लाल गुप्ता को प्रतापगढ़ लोकसभा सीट से भाजपा ने अपना प्रत्याशी बनाया था। उन्होंने बसपा के अशोक त्रिपाठी को हराया। दोनों विधायकों ने विधानसभा अध्यक्ष को विधानसभा सदस्यता से त्यागपत्र भिजवा दिया है। दोनों ही सदस्य विधानसभा अध्यक्ष के समक्ष त्यागपत्र लेकर स्वयं उपस्थित नहीं हुए। उनसे पुष्टि करने के बाद इस्तीफे स्वीकार किए जाएंगे।
विज्ञापन

विधानसभा अध्यक्ष ने आगरा उत्तरी से नवनिर्वाचित विधायक को दिलाई शपथ

उधर, आगरा उत्तरी विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में विजयी रहे भाजपा के पुरुषोत्तम खंडेलवाल को विधानसभा अध्यक्ष हृदय नारायण दीक्षित ने सोमवार को अपने कार्यालय कक्ष में शपथ दिलाई। आगरा उत्तरी से विधायक जगन प्रसाद गर्ग के निधन के बाद वहां उपचुनाव कराया गया था। 

विधानसभा अध्यक्ष ने खंडेलवाल को संविधान व विधानसभा कार्य संचालन नियमावली की पुस्तकें भेंट कीं। इस मौके पर मंत्री आशुतोष टंडन, डॉ. एसपी सिंह बघेल और प्रमुख सचिव विधानसभा प्रदीप दुबे खास तौर पर उपस्थित रहे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें