यूपी सरकार में कैबिनेट मंत्री आजम खां पर इस वक्त दुनियाभर की निगाहें टिकी हुई हैं। हो भी क्यों न, सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के 75वें जन्मदिन को उन्होंने ऐतिहासिक जो बना दिया है।
इस दौरान, बात जब आलीशन जश्न की आई तो फंड का सवाल भी उठा। सवाल आजम के सामने पहुंचा, तो उनकी जुबान तल्ख हो गई। पत्रकारों के सवाल पर आजम उखड़ गए और बोले, 'इस जश्न का फंड तालिबान से आया है। कुछ पैसा अबु सलेम ने भेजा है, कुछ दाऊद ने और कुछ मरे हुए आतंकवादियों ने दिया है।'
पत्रकारों ने सवाल दोहराया तो भी आजम ने यही जवाब दिया। दरअसल, रामपुर आजम का इलाका है और पहली बार मुलायम के जन्मदिन का जश्न वहां राजशाही अंदाज में मनाया जा रहा है।
आजम ने ऐसे इंतजाम किए हैं, जिसकी कल्पना भी आम आदमी नहीं कर सकता। हालांकि, आजम ने ये बयान देकर मुलायम, अखिलेश सरकार और खुद अपनी मुसीबतों को बुलावा दे दिया है।