फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आजम ने कहा वसुंधरा राजे तत्काल दे इस्तीफा

Wed, 12 Nov 2014 08:32 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
राजस्थान में एक महिला को निर्वस्त्र कर गधे पर बैठाकर घुमाये जाने की घटना की अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री मोहम्मद आजम ने निंदा की है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि यह अफसोस की बात है कि राजस्थान में एक महिला मुख्यमंत्री के होते हुये एक महिला के साथ ऐसी शर्मनाक हरकत की गयी। राजस्थान की मुख्यमंत्री को तत्काल इस्तीफा दे देना चाहिए।

उन्होंने कहा कि भाजपा द्वारा उत्तर प्रदेश में किसी भी घटना को इस तरह से पेश किया जाता है कि समाज थर्रा उठे। जबकि भाजपा शासित राज्यों में अपराध का ग्राफ सबसे ऊपर होते हुये भी इस मसले पर चुप्पी साधे रहना किस हद तक उचित है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यदि भाजपा को महिलाओं के सम्मान का जरा भी ख्याल है तो उसे इस मसले पर अपना मत स्पष्ट करना चाहिए।
उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में जिस कुशल व प्रभावी ढंग से अपराधों को नियंत्रित किया जा रहा है तथा अपराधियों की धर-पकड़ हो रही है, उससे भाजपा को सीख लेनी चाहिए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें