फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'कांग्रेस ने चांदी की थाली सजा भाजपा को सत्ता सौंपी'

Sun, 18 May 2014 11:35 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
भाजपा की अप्रत्याशित जीत सपाई पचा नहीं पा रहे हैं। इसके लिए कभी वह मोदी को दोष देते हैं तो कभी कांग्रेस को भाजपा की जीत के लिए जिम्मेदार ठहरा रहे हैं। ऐसा ही बयान सपा के मंत्री ने दिया है।
विज्ञापन


चुनाव आयोग की पाबंदी झेल चुके प्रदेश के कैबिनेट मंत्री आजम खां मीडिया से बेहद खफा नजर आए।

भाजपा की प्रचंड जीत के लिए मीडिया को जिम्मेदार ठहराते हुए काले गौरों की सोची समझी रणनीति करार दिया।

आजम ने कहा कि कांग्रेस ने चांदी की थाली में सजाकर भाजपा को सत्ता सौंपी है। मोदी को फर्श से अर्स तक पहुंचाने में मीडिया ने पूर्ण भूमिका अदा की। वरना, एक प्रदेश का नेता इतनी जल्द केंद्र की सत्ता में काबिज नहीं हो सकता।

सपा की हार के कांग्रेस जिम्मेदार

रविवार को नगीना लोकसभा सीट से हारे पूर्व सांसद यशवीर सिंह को ढांढस बंधाने पहुंचे आजम खां ने पांच मिनट ही धूप में खड़े होकर प्रेस वार्ता की। प्रदेश में पार्टी की हार के लिए कांग्रेस को जिम्मेदार ठहराया।

कहा-हार किसी दल, जाति, धर्म या समुदाय की नहीं हुई है। जनता को जो मंजूर था, वही हुआ है।

खिसकते वोट बैंक के सवाल पर कहा कि पहले से पार्टी को मुस्लिम वोट ज्यादा मिला है। कई बिरादरियों में वोट पर सेंध लगी है।

रामपुर की हार पर ये कहते हुए बचाव कर लिया कि बिलासपुर के अलावा पार्टी हर जगह से लीड पर रही है।
विज्ञापन

कांग्रेस ने दी भाजपा को सत्ता

विदेशी धन पर तंज छोड़ा कि अब काले गौरे एक हो गए हैं। विदेशों में जमा काला धन वापस लाना और मुश्किल हो गया है। भाजपा को सत्ता देने की कांग्रेस की यह पहले ही रणनीति थी।

मीडिया ने भी मोदी को हीरो बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी। चुनाव आयोग की पाबंदी के लिए मीडिया व कांग्रेस को ही कोसा।

नगीना सीट पर हुई हार के लिए मंथन करने की बात कही। पूर्व सांसद यशवीर सिंह को ढांढस बांधते हुए आगे के लिए कमर कसने की सलाह दी।

आजम खां के साथ पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष कुंवरानी रुचि वीरा, जिलाध्यक्ष जमील अंसारी, खुशनूद खां, फरीदुर्रहमान, शहर इमाम मुफ्ती कमर काशमी, बाबर कुरैशी, सुशील चौहान आदि रहे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें