अपने बेबाक बयानों के लिए आए दिन चर्चा में रहने वाले आजम खां ने एक बार फिर विवादास्पद बयान दिया है। इस बार आजम ने भाजपा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा है।
फैजाबाद में ईद मिलन कार्यक्रम में पहुंचे सपा के वरिष्ट नेता आजम ने प्रधानमंत्री मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि मोदी दुनिया के टॉप 10 अपराधियों में से हैं। उन्होंने मोदी को टॉप 10 अपराधी और लुटेरा बताया।
आजम खां ने कहा कि गूगल पर अगर वर्ल्ड टॉप 10 क्रिमिनल सर्च करने पर नरेंद्र मोदी का भी नाम आता है। आजम खां ने इसकी व्याख्ता करते हुए यह भी बताया कि वह किस तरह से दुनिया के टॉप 10 अपराधियों में से एक हैं।
उन्होंने कहा कि मोदी न सिर्फ अपराधी हैं बल्कि एक नंबर के झूठे हैं। उन्होंने 2014 के चुनाव में जो वादे किए थे वो एक भी वादा पूरा नहीं किया।
आजम खां ने साक्षी महाराज पर हमला करते हुए कहा कि भाजपा ऐसी पार्टी है जिसमें बलात्कारी सांसद हैं।
अपने बलात्कारी सांसद पर मोदी कभी कुछ नहीं बोले।
उन्होंने मोदी पर तंज भी कसा कि मोदी दूसरों से तो मन की बात करते हैं लेकिन क्या खुद से कभी मन की बात करते हैं।