फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश की दुर्दशा पर आजम खां के उल्टे बोल

Fri, 20 Jun 2014 10:21 AM IST
अनिल श्रीवास्तव/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रदेश में बदहाल कानून व्यवस्था पर सपा सरकार की आलोचना की जा रही है लेकिन संसदीय कार्यमंत्री आजम खां इसके लिए किसी और को दोष दे रहे हैं।
विज्ञापन


आजम खां ने भाजपा पर कड़ा रूख अख्तियार करते हुए कहा कि पिछले दिनों यूपी में जो कुछ हुआ, वह भाजपा के आचरण का नतीजा है।

इन लोगों के साथ सख्ती से पेश आना चाहिए। आजम यहीं नहीं रूके उन्होंने कहा कि ये लोग देश-प्रदेश में आग लगाना चाहते हैं।

बसपा पर साधा निशाना

आजम ने बसपा को भी नहीं बख्शा। कहा कि लोकसभा चुनाव में बसपा ने भाजपा को खुला रास्ता दे दिया।

अब उपचुनाव न लड़कर फिर रास्ता दे रहे हैं। बसपा और भाजपा के बीच मिलीभगत है। जल्द ही दोनों फिर बहन-भाई होने वाले हैं।

बसपा ने जब भाजपा को वोट का समर्थन दे दिया है तो सदन में भी दे देना चाहिए। लुका-छिपी का खेल नहीं चलेगा। अब सब खुलकर सामने आ जाना चाहिए।
विज्ञापन

इसलिए ऐसे सुर हैं आजम के

आजम खां द्वारा भाजपा पर तीखे हमलों का कारण भाजपा द्वारा प्रदेश सरकार की घेरे बंदी को माना जा रहा है।

अब भाजपा के प्रदेश नेताओं और कार्यकर्ताओं ने ‌सपा सरकार को बिजली और कानून-व्यवस्‍था से लेकर हर मुद्दे पर घेरा, जिससे सरकार बैकफुट पर नजर आ रही है।

वहीं आमचुनाव में प्रदेश में 71 सीटों की जीत के साथ ही भाजपा को प्रदेश की सत्ता भी नजर आने लगी है। इसलिए वह वर्तमान सरकार पर सवाल उठाने और उसे घेरने का कोई मौका नहीं छोड़ना चाहती है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें