फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आजम बोले, मोदी को सिर्फ मेरी भैंस ही दिखी

Wed, 05 Mar 2014 03:05 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
नगर विकास मंत्री आजम खां मेट्रो डिपो के शिलान्यास समारोह में भी नरेंद्र मोदी पर व्यंग्य बाण चलाने से नहीं चूके।
विज्ञापन


उन्हें भैंस वाला मोदी तक कह डाला। कहा, हिंदुस्तान का बादशाह बनने की उम्मीद लगाने वाले हमारी भैंसें खोज रहे हैं। व्यंग्य में कहा कि हमारी एक भैंस गुजरात चली गई है, मेरी गुजारिश है कि उसे लौटा दें।

नगर विकास मंत्री आजम खां ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री को बहुत पढ़ा-लिखा होना चाहिए, पर मोदी को तो हमारी भैंसों की ही पड़ी है।

ऐसी मानसिकता है मोदी की

एक शिलान्यास कार्यक्रम आजम खां ने कहा कि यूपी में 19 करोड़ की आबादी है। और इतने बड़े प्रदेश में मोदी को और कुछ नहीं दिखा।

उनको सिर्फ मेरी भैंस ही दिखी। इससे उनकी मानसिकता को और पॉलिटिकल कैलिबर को बहुत आसानी से समझा जा सकता है।

कैसी होनी चाहिए राजनीति

भाजपा अध्यक्ष राजनाथ सिंह के माफी मांगने वाले बयान पर आजम ने कहा, माफी की बात आई है तो इस पर विचार होगा।

मैं कुंभ कराता हूं, वे नमाज पढ़वाएं। राजनाथ सिंह का नाम लिए बगैर उन्होंने कहा कि बड़ा भाई आगे चले मस्जिद बनवाने, मैं महाकुंभ करवाऊंगा। आइए, एक नया देश बनाएं। एक नए रिश्तों का हिंदुस्तान बनाएं।
विज्ञापन

गुजरात की तरह करेंगे यूपी में भी

कार्यक्रम में मु‌स्लिम कार्ड खेलते हुए आजम खां ने कहा कि अगर नरेंद्र मोदी यूपी में आते हैं, तो यहां भी मुस्लिमों के साथ वही करेंगे, जैसा गुजरात में किया था।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें